खनन माफियाओं ने युवक का पीट, पिस्टल भी ताना
वाराणसी, जून 20 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर माफियाओं ने युवक पर असलहा तान दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। उधर, युवक ने खनन का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पिंडराई निवासी रिंकू पटेल ने तहरीर में बताया है कि उसके ढाबा और खेत के सामने काशी द्वार परियोजना से जुड़ी जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। उसने जेसीबी और ट्रैक्टर को अपने खेत से मिट्टी ले जाने से रोका। यह भी पढ़ें- बालू ले जाने से रोकने पर धारदार हथियार से मारापीटा आरोप है कि खनन माफियाओं ने अभद्रता एवं मारपीट की। पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरजी निवासी गोपाल यादव एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.