मेरठ, मार्च 16 -- कालंदी व छुर गांव की सीमा पर एक खेत में मिटटी का अवैध खनन कर रहे माफियाओं ने अपने फायदे के लिए सरकारी नाली को तोड़ डाला। पता चलने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो खनन करा रहे खेत मालिक से उनकी तनातनी हो गई। ग्रामीणों ने इस माममले की शिकायत एसडीएम से करते हुए सरकारी नाली कायम कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छुर निवासी सनोज और मनोज पुत्र राजबल सिंह ने बताया कि उनके खेतों के पास ही कालन्दी निवासी एक किसान का खेत है। आरोप है कि वो किसान रात के समय जेसीबी मशीन से खेत में खनन करा रहा है। करीब 12 फीट गहरा खेत खनन के चलते हो चुका है। जिससे आसपास के खेतों के कटाव और बहने को खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के पास स्थित करीब तीन मीटर चौड़ी सरकारी नाली को भी तोड़कर अपने खेत में मिला लिया गया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.