खनन माफियाओं का हमला, होमगार्ड जवान को जान से मारने की कोशिश
नवादा, सितम्बर 23 -- नवादा में बालू खनन से जुड़े अंतरजिला माफियाओं ने घात लगाकर एक होमगार्ड जवान पर लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में स्थित खरांट मोड़ के समीप की है। घायल जवान की पहचान गृहरक्षक संख्या-2102 के कपिलदेव प्रसाद के प्रसाद के रूप में की गयी है। वह नारदीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर अकौना गांव के स्व. गनौरी प्रसाद का बेटा और वर्तमान में नवादा जिला खनन कार्यालय में प्रतिनियुक्त है। बताया जाता है कि घटना के वक्त होमगार्ड जवान खनन टीम के साथ अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर छापेमारी कर अपनी बाइक से सिविल ड्रेस में नवादा कार्यालय लौट रहा था। जबकि खनन टीम व पुलिसबल आगे-आगे गाड़ियों से चल रहे थे। इसी बीच खरांट मोड़ के समीप पूर्व से घात लगाये बैठे 10-15 की संख्या में रहे हमलावरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.