रांची, सितम्बर 28 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की झारखंड की विशेष प्रतिवेदक और झारखंड कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुचित्रा सिन्हा सोमवार को ओरमांझी पहुंचीं। उनके साथ जिला खनन पदाधिकारी और ओरमांझी अंचल अधिकारी उज्जवल सोरेन भी थे।

ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों से जानकारी टीम ने पहले कुटे और चुटूपालू घाटी स्थित खिराबेरा पहुंचकर स्टोन क्रशर और पत्थर खनन से होने वाले दुष्प्रभावों की ग्रामीण महिलाओं और मजदूरों से जानकारी ली। ग्रामीणों से क्रशर से होने वाले प्रदूषण, जीवनशैली, रहन-सहन और खनन से होने वाले लाभ-हानि के बारे में भी जानकारी ली गई। पंचायती के मुखिया वीरेंद्र मुंडा से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली गई।

मजदूरी और समस्याएँ मजदूरों और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें 300 रुपये मजदूरी मिलती है और सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम...