खनन प्रभावित क्षेत्र में 12 हजार पैाधे लगाएगी बीसीसीएल
धनबाद, नवम्बर 8 -- खनन क्षेत्रों में पारिस्थितिकीय तंत्र के पुनर्स्थापन, भूमि पुनरुद्धार और पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में झरिया मास्टर प्लान के तहत शनिवार को बड़ी पहल हुई। बीसीसीएल एवं फॉरेस्ट्स बाय हार्टफुलनेस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पीबी क्षेत्र के गोपालीचक हिंदी भवन परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू किया गया। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर सीएमडी ने कहा कि कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन एवं कोल इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह अभियान अग्नि प्रभावित झरिया क्षेत्र सहित खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकीय संतुलन की पुनर्स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। खनन से प्रभावित क्षेत्रों में हरित आवरण का विस्तार, भूमि का पुनरुद्धार और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.