खनन प्रभावित क्षेत्र के 109 स्कूलों में लगेंगे डेस्क-बेंच
प्रयागराज, जुलाई 28 -- खनन प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अब जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद बीएसए में 109 विद्यालयों के लिए 308.46 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव दिया था। जिस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रथम किस्त में एक करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दे दी है। इससे विद्यालयों में डेस्क और बेंच की खरीद की जाएगी। जिले की तहसीलों में खनन संचालन क्षेत्र से पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले राजस्व ग्रामों को प्रत्यक्ष व इसके बाद 10 किलोमीटर तक के गांवों को अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। पिछले दिनों जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद व प्रबंध समिति की बैठक में सांसद फूलपुर और क्षेत्रीय विधायकों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.