बागेश्वर, मार्च 25 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने निर्देश दिए हैं कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क समेत सभी स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद समिति की बैठक में ये निर्देश दिए। खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। समिति ने उच्च प्राथमिकता के 19 और अन्य प्राथमिकता के 9 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।डीएम ने निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों की तकनीकी स्वीकृति (टीएस) अनिवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.