खनन पर नहीं लग रहा ब्रेक, रात के अंधेरे में दौड़ रहे ट्रैक्टर
गंगापार, जून 17 -- कौंधियारा/करछना। बारिश का मौसम नजदीक आते ही करछना और कौंधियारा क्षेत्र के कई गांवों में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति और निर्धारित मानकों के विपरीत बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिससे कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी की ढुलाई लगातार जारी है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.