मऊ, मई 8 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में राजस्व और पुलिस प्रशासन संयुक्त बैठक हुई। बैठक के दौरान खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की गई। अवैधानिक रूप से प्राकृतिक दोहन करने वाले खनन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सत्यप्रकाश ने कहा कि सभी लेखपाल अपने हल्का क्षेत्र में व्यावसायिक रूप से खनन करने वालों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि तमाम विभागीय कमियों के चलते खनन माफिया सक्रिय हैं। धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से घटनाएं हो रही है। शासन के गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करते हुए खनन माफिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.