रांची, नवम्बर 7 -- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खान और भूतत्व विभाग को निर्देश दिया है कि राज्य में बंद पड़े कोयला सहित अन्य खनिज पट्टों को नीलामी के माध्यम से पुनः शुरू कराया जाए। राज्य में फिलहाल 111 खनन पट्टे बंद हैं, जिनमें 62 कोयला और 49 अन्य प्रमुख खनिजों (आयरन ओर, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, ग्रेफाइट, कॉपर, यूरेनियम आदि) के हैं। विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने 3 जून को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्देशों को लागू कराने के लिए शुक्रवार को सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, वन प्रमंडल पदाधिकारियों, सेइया (एसईआईएए) तथा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद (जेएसपीसीबी) के सदस्य सचिव को पत्र लिखा है। खान विभाग के अनुसार राज्य में कोयला खनिज के लगभग 165 खनन पट्टे आवंटित हैं, जिनमें 103 चालू और करीब 62 बंद हैं। बंद पट्टों में 58 बीसीसीएल,...