शामली, मार्च 12 -- लोनी क्षेत्र के गांव पंचपेरा में खनन पट्टे में साझेदारी दिलाने का झांसा देकर एक ठेकेदार द्वारा 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक और वर्तमान में रेलपाल स्थित शिव विहार निवासी गीता देवी पत्नी श्रवण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास मैसर्स न्यू पैंथर सिक्योरिटी गार्ड सर्विस, अलीगढ़ के प्रोपराइटर बनी सिंह आए थे। उन्होंने बताया कि उनके नाम पर लोनी के निकट गांव पंचपेरा में यमुना से रेत निकालने का खनन पट्टा आवंटित है और इसके लिए उन्हें एक पार्टनर की जरूरत है। गीता देवी के अनुसार आरोपी ने अपना अनुबंध दिखाकर साझेदारी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद उन्होंने उसकी फर्म के खाते में ...