खनन पट्टा दिलाने के नाम पर 76 लाख हड़पे, विरोध पर फायरिंग की
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर विस्तार सरस्वती अपार्टमेंट के सत्यपाल सिंह का आरोप है कि चित्रकूट के चरखारी मंदिर निवासी चंदन लोग गिरोह के साथ काम करते हैं। आरोपियों ने फतेहपुर डीएम के नाम से कूटरचित दस्तावेज, खनन पट्टा दिलाने का झांसा देकर 76 लाख रुपए हड़प लिए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से हमला किया। लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करते हुए जानमाल के लिए धमकाया। पीड़ित सत्यपाल की तहरीर पर चिनहट थाने में आरोपी चित्रकूट के चंदन समेत नौ लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा हुआ है। आरोप है कि 18 अगस्त को सत्यपाल चिनहट थाने से देवा रोड की ओर हनुमान मंदिर के पास थे। उसी दौरान चंदन साथी संजय श्रीवास्तव, मदन गुप्ता, हरदीर उर्फ काके सरदार, मनीष, सतीश, सागर, प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.