सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। संवाददाता । जिले में खनन पट्टों के आवंटन के बाद एनजीटी की रोक से बनी ऊहापोह की स्थिति के बीच प्रशासन ने विस्तृत सर्वे/अध्ययन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए डीएम ने एडीएम एफ की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय सब डिविजनल कमेटी का गठन किया गया है, जो खनन पट्टा क्षेत्रों के पुनर्गठन और पुनः पूर्ति को लेकर विस्तृत अध्ययन करेगी। कमेटी में खनन, वन, सिंचाई और राजस्व के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। खास है कि जिले में खनन पट्टों के आवंटन हो जाने के बाद, कुछ लोगों द्वारा पूर्व डीएसआर (सर्वे रिपोर्ट) को चुनौती दिए जाने का चलते राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जिले में खनन पर रोक लगा दी थी, तभी से खनन बेल्ट में हंगामा मचा है। जानकारों के अनुसार, पूर्व सर्वे में सतत खनन से जुड़े दिशानिर्देशों की अनदेखी आदि को लेकर एनजी...