अल्मोड़ा, मई 23 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिला खनन न्यास समिति की शनिवार को बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा की गई। चौखुटिया अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के लिए उपकरण खरीदने पर सहमति बनी। डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, फसल सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विकास आदि योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। चौखुटिया अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के संचालन को आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए धन आवंटन पर स्वीकृति प्रदान की । डीएम ने जल्द सामग्री खरीदकर ओटी के संचालन के निर्देश दिए। बल्टा गांव में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग के प्रस्ताव पर भी सहमति दी गई। यह भी पढ़ें- टनकपुर-बनबसा विद्युत परियोजना के लिए तीन करोड़ जारी इसके अला...