खनन नीति के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान जारी
दुमका, अगस्त 27 -- जामा ,प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की नई खनन नीति तथा झारखंड को खनन मद की बकाया राशि नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर झामुमो द्वारा प्रखंड क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चिकनियां पंचायत के जरजोखा एवं लखनपुर गांव में पार्टी की ओर से ग्रामीणों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड सचिव गौतम दर्वे ने कहा कि खनन मद की राशि राज्य को समय पर नहीं मिलने का असर विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की खनन नीति और उससे राज्य के हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बंदगांव में झामुमो प्रखंड कमेटी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.