चम्पावत, मई 7 -- मृदुल पांडेय, टनकपुर। शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम से खनन की मात्रा 1.12 लाख घन मीटर बढ़ा दी गई है। यहां 3.35 लाख घन मीटर निकासी का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2.95 लाख घन मीटर की निकासी हो चुकी है। बीते दिनों जल एवं मृदा आयोग की टीम ने खनन की मात्रा बढ़ाने के लिए शारदा नदी का सर्वे कर किया था। जिसके बाद शासन ने खनन की मात्रा बढ़ाने का निर्णय लिया। खनन कार्य 15 मई तक होना था। निकासी की मात्रा बढने के बाद अब यह कार्य 30 मई तक चलेगा। यूनियन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने निकाससी बढ़ाने पर सीएम का आभार जताया। संजय सिंह, सैफ अली, अशोक मुरारी, नसीम हुसैन, नवीन जोशी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर वन विकास निगम के सेक्शन अधिकारी नेत्र सिंह पंचपाल ने बताया कि खनन निकासी की मात्रा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी उनके पास इसका लिखित आदेश न...