रामपुर, जनवरी 3 -- सरकारी काम में बाधा डालने और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने के आरोप में नामजद बांछित अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाईं की है। मालूम हो कि 19 दिसंबर को खनन अधिकारी अमित रंजन की लिखित तहरीर के अनुसार पुलिस ने अमरोहा के थाना डिडौली के गांव फत्तेपुर माफी निवासी अदीब अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें आरोप लगाया गया कि अदीब अकरम द्वारा सरकारी काम में बाधा उतपन्न करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अधिकारियों की लोकेशन शेयर की जाती और, बिना बैध प्रपत्रों के उप खनिज से ओवर लोड गाड़ियों को निकलबाकर राजस्व की हानि पहुंचाता था। पुलिस ने अदीब अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना करते हुए थाना टांडा क्षेत्र के गांव सहरियां लक्खा निवासी फैजान, जनपद संभल के थाना नखासा मोहल्ला दीपा सराय चौक...