विकासनगर, फरवरी 27 -- बल्लपुर-पौंटा मार्ग पर आदूवाला के पास तेज रफ्तार खनन डंपरों ने सड़क पर चल रहे गुर्जरों के मवेशियों को रौंद डाला। पशुपालक वन गुर्जर भी डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। डंपरों के कुचलने से पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पशुओं को उपचार के लिए गो सदन भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को चौकी में खड़ा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...