खनन टीम ने आधा दर्जन वाहनों को किया सीज
कौशाम्बी, मई 22 -- ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध खनन टीमन ने गुरुवार की रात से भोर तक जिले भर ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों में आधा दर्जन वाहनों को सीज करते हुए वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल व खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह द्वारा गुरुवार की रात से भोर तक जिले भर में खनिज सम्पदा का परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा संदीपनघाट थाने में एक, पिपरी में एक, महेवाघाट में एक व मंझनपुर कोतवाली में तीन ओवरलोड वाहनों को सीज किया। रात से लेकर भोर तक चले सघन चेकिंग अभियान को लेकर खनिज सम्पदा का पिरवहन करने वाले वाहन चालकों व उनके स्वामियों में हड़कम्प रहा। इस दौरान अधिकतार वाहन मुख्य मार्गों से हटकर सम्पर्क मार्गों में सुबह तक खड़े रहे। खन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.