पलामू, जनवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस ने गुरुवार को पलामू जिला खनन टास्क फोर्स की समाहरणालय में बैठक कर पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की। उन्होंने हर हाल में अवैध खनन व परिवहन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन रखा। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में खनन विभाग स्तर से अबतक अवैध खनन व परिवहन में जुटे 25 वाहनों को जब्त किया गया है। 17 लाख 9 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूल किया गया है। 2 प्राथमिकी की गयी है। जिला परिवहन कार्यालय ने 62 वाहनों को जब्त कर 11 लाख 69 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। दिसंबर माह में वन प्रमंडल पदाधिकारी स्तर से 03 वाद दायर किये गये हैं। प्रतिवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया गया कि अलग-अलग अंचलों स्तर से की गई...