धनबाद, अगस्त 11 -- खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) में खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस-2026) राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को किया गया। यह संगोष्ठी डीजीएमएस मुख्यालय धनबाद में हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने खनन क्षेत्र में बैटरी संचालित उपकरणों के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डीजीएमएस के महानिदेशक उज्जवल ताह ने कहा कि तेजी से बदलते और चुनौतीपूर्ण माहौल में यह संगोष्ठी बैटरी प्रौद्योगिकियों की समग्र समझ विकसित करने और खनन पेशेवरों के ज्ञान को विस्तार देने में सहायक होगी। विशिष्ट अतिथि आईआईएसटी शिवपुर के निदेशक प्रो. वीएमएस आर मूर्ति ने कहा कि यह मंच उद्योग विशेषज्ञों, नियामकों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण ...