लोहरदगा, मार्च 6 -- हिंडालको प्रबंधन ने लोहरदगा, गुमला और लातेहार क्षेत्र में के पहाड़ी और वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में सोलर लाइट लगाकर रोशनी फैलाने का काम किया लोहरदगा के शंख और भक्सो मुक्तिधाम जगमगायालोहरदगा, संवाददाता।हिंडाल्को माइंस डिविजन लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिला के पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा के जरिए प्रकाश फैलाकर ग्रामीणों के दैनिक जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।लोहरदगा माइंस डिविजन के अंतर्गत लोहरदगा के पाखर, बगडू हिल बॉक्साइट माइन्स, सेरेंगदाग, चांपी ,रिचुघूटा और टोरी साइडिंग के अलावा विमरला, गुरदारी, अमातीपानी, चिरोड़ीह, कुजाम आदि माइंस क्षेत्रों के दर्जनों गांव में पिछले दो-तीन सालों में बड़ी संख्या में सोलर लाइट लगाया गया है। इसके अलावा गुमला के बिशनपुर और घाघरा में सोलर हाई मास्क लाइट लगाया गया है। सेर...