खनन के विवाद में फायरिंग के आरोप में समझौता
रामपुर, जून 8 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव बेलवाड़ा में अवैध खनन की शिकायत को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद और फायरिंग के आरोपों का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि अवैध खनन की शिकायत से नाराज खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने विरोध करने वालों के साथ अभद्रता करते हुए फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता करा दिया। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे आपसी सहमति से सुलझा दिया गया। कोई तहरीर ही नहीं मिली। यह भी पढ़ें- अवैध खनन की शिकायत पर भिड़े दो पक्ष, फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.