खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण,मशीन रुकवाई
बागेश्वर, जून 14 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। बैजनाथ पुल के समीप नदी में बड़ी मशीनों से किए जा रहे खनन का रविवार को तैलीहाट गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया। आक्रोशित ग्रामीण नदी में उतर गए और मौके पर संचालित पोकलैंड मशीन को बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों के विपरीत हो रहे खनन से गांव की सिंचाई योजना प्रभावित हो रही है, पैदल मार्ग बाधित हो गया है तथा बरसात के दौरान गांव और कृषि भूमि को खतरा पैदा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार बैजनाथ पुल के पास नदी में बड़े पैमाने पर मशीनों से खनन किया जा रहा है, जिससे तैलीहाट की डाल सिंचाई योजना प्रभावित हुई है। साथ ही नदी से गांव को जोड़ने वाला रास्ता भी अवरुद्ध होने की स्थिति में पहुंच गया है। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से पूछा कि बड़ी पोकलैंड मशीनों से खनन की अनुमति किस आधार पर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.