खनन के विरोध में किसान पर पिस्टल तानी
रामपुर, जून 27 -- मसवासी, संवाददाता चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर आरपी निवासी एक किसान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अवैध खनन करने और विरोध करने पर अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।गांव किशनपुर आरपी निवासी राकेश कुमार के अनुसार, कोसी नदी किनारे उसकी कृषि भूमि स्थित है। आरोप है कि शुक्रवार को गांव निवासी युवक ने जेसीबी मशीन से उसके खेत से अवैध रुप से मिट्टी का खनन करवा लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर अवैध पिस्टल निकालकर उसके कान पर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- खनन के विरोध में किसान पर पिस्टल तानी स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने जांच कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.