लोहरदगा, मई 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। डालसा और जिला प्रशासन लोहरदगा के द्वारा शनिवार को किस्को प्रखंड कार्यालय परिसर में मेगा विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाई कोर्ट की जस्टिस सह प्रशासनिक न्यायाधीश लोहरदगा न्यायमण्डल न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने कहा कि लोहरदगा खनिज बहुल क्षेत्र है। इसलिए वन विभाग एवं खनन विभाग यह सुनिश्चित करें कि खनन का कार्य पूरा होने के पश्चात उस जमीन पर पेड़ लगाए जाएं एवं भूमि को पुराने स्वरूप में लाए जाएं। जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे एवं हमारा झारखंड राज्य हरा भरा भी रहे। साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से आम जनता को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। यहां के वन झारखंड राज्य का गौरव ह...