महोबा, मार्च 31 -- महोबा, संवाददाता। पहाड़ में खनन के दौरान संतुलन बिगड़ने से श्रमिक दो फीट गहरी खदान में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कबरई कस्बा के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड निवासी नत्थु कुशवाहा का 30 वर्षीय पुत्र रामदास उर्फ दाऊ पहाड़ में मजदूरी करता था। मंगलवार को लोहा पहाड़ में काम करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और श्रमिक दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसा के बाद पहाड़ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में घायल को पट्टा धारक के कर्मचारी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.