रुद्रपुर, मार्च 7 -- सितारगंज। साधूनगर स्थित कैलाश नदी के खनन क्षेत्र में आरबीएम की खुदाई के दौरान मजदूरों को एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मजदूर जब नदी में खनन कार्य कर रहे थे, तभी रेत में दबे शव के कुछ अंग दिखाई दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शनिवार अपराह्न करीब 3:40 बजे सूचना मिलने पर एसआई कैलाश देव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तथा जेसीबी मशीन की सहायता से रेत की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। शव काफी गहराई में दबा हुआ था और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव के हाथ-पैर के पंजे और पसलियों की हड्डियां दिखाई दे रही थीं तथा शरीर पर केवल एक कपड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लि...