मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- मीरापुर क्षेत्र में भुम्मा के जंगल में खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी की,इस दौरान टीम को बड़ी मात्रा में खनन होता मिला। टीम को देखकर खनन कार्य में लिप्त लोग मौके से जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गए। पिछले कई दिनों से मीरापुर क्षेत्र में पुलिस व राजस्व विभाग की मिलीभगत से बड़ी मात्रा में खनन माफियाओं द्वारा खनन कार्य किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। तीन दिन पूर्व एक पुलिस चौकी के सामने से बेखौफ होकर निकल रहे खनन वाहनों की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।किन्तु पुलिस ने खनन की अनुमति होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। मंगलवार को एसडीएम जानसठ को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि भुम्मा के जंगल में बड़ी मात्रा में खनन चल रहा है। एसडीएम जानसठ राजकुमार सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.