गोरखपुर, मार्च 13 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाने के पीछे ताल नदोर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के लिए चल रही मिट्टी ढुलाई के दौरान एक डंपर ने लिटिल स्कॉलर स्कूल की बाउंड्रीवाल में टक्कर मार दी, जिससे दीवार का एक हिस्सा गिर गया जबकि अन्य हिस्सों में दरारें पड़ गईं। इससे नाराज ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने की मांग की है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है। जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम से मिट्टी खाली कर तेज रफ्तार में लौट रहा डंपर अनियंत्रित होकर स्कूल की चहारदीवारी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई। यदि दिन में यह हादसा होता तो स्कूल में मौजूद बच्चों को गंभीर चोट लग सकती थी।स्कूल की प्रिंसिपल आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.