अमरोहा, मार्च 21 -- खनन की ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ने गए लेखपाल की कार दो दिन पूर्व टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। खनन करने वाले भी लेखपाल को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 18 मार्च की है। क्षेत्र से शहवाजपुर डोर गांव के जंगल में खनन की सूचना मिलने पर लेखपाल संजय कुमार अपने साथी हरमीत को साथ लेकर उसकी कार से मौके पर गए थे। खनन की सूचना उप जिलाधिकारी द्वारा मौखिक रूप से दी गई थी। हरमीत कार सड़क किनारे खड़ी करके गाटा संख्या 1091 के खेत में गए। वहां पर ट्रैक्टर ट्राली व हाईड्रा खनन किया जा रहा था। लेखपाल को देखकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चालक फरार हो गए। लेखपाल वापस लौटे तो उनकी कार भी क्षतिग्रस्त मिली। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.