लखनऊ, मार्च 10 -- योगी कैबिनेट ने मंगलवार को मुख्य खनिजों की ई-निविदा सह ई-नीलामी की प्रक्रियात्मक कार्रवाई के लिए एमएसटीसी लिमिटेड को नीलामी प्लेटफॉर्म प्रदाता नामित किया है। इसके अतिरिक्त एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड को निविदाओं में ट्रांजेक्शन सलाहकार नामित किया गया है।एमएसटीसी लिमिटेड केंद्र सरकार के खान मंत्रालय और सात राज्यों में नीलामी प्लेटफॉर्म प्रदाता के रूप में काम कर रहा है। वहीं, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स केंद्र सरकार के खान मंत्रालय के अलावा 16 प्रदेशों में ट्रांजेक्शन सलाहकार के रूप में काम कर रहा है। एसबीआई कैपिटल के साथ हुआ पिछला अनुबंध इस साल फरवरी में समाप्त हो चुका है। कैबिनेट ने इसे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.