बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज किया है। गोंडा जनपद के छपिया थानांतर्गत सकररपुर बभनान निवासी पंकज ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 30 दिसंबर को दोपहर तीन बजे दुबौलिया के बरदिया लोहार में खनन के पट्टे के कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई की बात को लेकर विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्द कहा। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के मनोज सिंह, साड़पुर निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, रिंकू सिंह, रमना तौफिर निवासी सूरज सिंह व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.