बलिया, जून 26 -- बलिया, संवाददाता। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार को संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर, एक ट्राली तथा एक लोडर को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को थाने लेजाकर एमवी एक्ट में सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद खनन करने वालों में खलबली मची हुई है।रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां के पास अवैध रुप से मिट्टी का खनन हो रहा था। इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद नायब तहसीलदार बैरिया उदय कुमार और एसओ रेवती अनुपम जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को आता देख खनन कर रहे लोग वाहनों को छोड़कर फरार हो गये। बताया जाता है कि टीम ने मौके पर मौजूद एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली, खनन कर रहा लोडर तथा उसे चला रहे ट्रैक्टर को कब्जा में ले लिया। इसके बा...