उन्नाव, मार्च 15 -- गंजमुरादाबाद। खनन अधिकारी ने मय फोर्स के शनिवार देर रात दबिश देकर खनन कार्य कर रहे चार ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। बतातें चलें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। जिससे शनिवार देर रात खनन अधिकारी प्रांजुल सिंह व गंजमुरादाबाद चौकी प्रभारी अनिल साहू के नेतृत्व में एक टीम ने बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर खालसा गांव के निकट दबिश दी गई। इस दौरान खनन कार्य में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरी तथा दो ट्रैक्टर ट्राली खाली व एक जेसीबी मशीन को मौके से पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.