बदायूं, जून 20 -- खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक जेसीबी मशीन को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अल्लेहपुर में अवैध खनन की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। ग्रामीणों की सूचना पर दो डंपर और एक जेसीबी मशीन को पकड़कर थाने में दाखिल कराया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि वाहनों को अवैध खनन के मामले में खनन विभाग द्वारा कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। यह भी पढ़ें- अवैध मिट‌्टी खनन में सात ट्रैक्टर ट्राली समेत सीज यह भी पढ़ें- खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो डंपर और कार कब्जे में, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...