बदायूं, अप्रैल 15 -- गांव गरुईया में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए हाइड्रोलिक मशीन और मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। सभी वाहनों को बाद में थाने में खड़ा करा दिया गया है। गांव में खनन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद शिकायत ट्वीट के जरिए उच्चाधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद खनन विभाग ने मौके पर दबिश दी। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि मौके पर बिना किसी अनुमति के मिट्टी का खनन होता मिला है। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक हाइड्रोलिक मशीन और मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। सभी वाहनों को बाद में थाने में खड़ा करा दिया गया है। पहले भी खनन से जुड़ी सूचनाएं विभाग को प्राप्त होती रही हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.