खनन और पुलिस विभाग की टीम ने पकड़े तीन ट्रैक्टर ट्रालियां
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- सोमवार को खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिट्टी का अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ लिए। सोमवार सुबह मिट्टी के अवैध खनन की मुखबिर की सूचना पर खनन निरीक्षक आशीष कुमार सिंह और पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। वहां तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां मिट्टी का खनन करते मिलीं। खनन में लगे लोग खनन की कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं दिखा सके। कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां कब्जे में ली गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- परमिशन की आड़ में हो रहा था खनन, बुल ट्रैक्टर और डंपर सीज यह भी पढ़ें- संयुक्त टीम ने तीन वाहन पकड़े यह भी पढ़ें- कटिहार : अवैध मिट्टी ढुलाई में दो ट्रैक्टर जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.