वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। खनन उद्योग में निवेश कर 20 फीसदी तक लाभ दिलाने का झांसा देकर 5.60 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। दशाश्वमेध पुलिस ने केस दर्ज किया है। अगस्तकुंडा के आशीष गुप्ता ने तहरीर दी है। बताया कि वह व्यवसायी हैं। इस नाते लोगों के साथ मिलना-जुलना रहता है। पिंडरा के नेहिया निवासी पवन कुमार सिंह ने किसी के जरिये उनसे संपर्क किया। स्वयं को खनन उद्योग से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल व्यवसायी के रूप में पेश किया। प्रस्ताव रखा कि अगर उसकी आगामी परियोजनाओं में निवेश करें तो उसका 20 फीसदी वार्षिक ब्याज के दर से रिटर्न मिलेगा। इसमें खनन लाइसेंस दिलाने से लेकर उपकरणों की खरीद आदि के लिए भी पैसे दिए गए थे। बड़ा रिटर्न के आश्वासन पर भरोसा दिलाया। 29 अप्रैल 2023 से जुलाई 2024 के बीच 5 करोड़ 60 लाख रुपये दे दिए। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.