साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य पत्थर उद्योग संघ (रांची) के बिरसा होटल में संघ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा (साहिबगंज) की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से आरसीडी मामले में सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की गई एसएलपी(स्पेशल लिव पिटिशन) पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। खनन पट्टों से वन सीमा की दूरी 1000 मीटर मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया। झारखंड राज्य पत्थर उद्योग संघ के अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि खनन उद्योग में आ रही कठिनाइयों पर राज्य सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए। पत्थर उद्योग संघ के सचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में रॉयल्टी की दर भी अधिकतम हैं । इससे खनन पट्टेधारियों को व्यवसाय चलाने में काफी परेशानी हो रही है। बैठक का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.