नई दिल्ली, मार्च 8 -- बिहार के छपरा में बेलगाम बालू माफिया ने खान निरीक्षक और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और पत्थर से हमला करके खान निरीक्षक, दो महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल कर दिया। हमलावरों ने खान निरीक्षक की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खान निरीक्षक के साथ ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मी जान बचा कर किसी तरह भागीं। छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा स्थित जगदम कॉलेज के पास रविवार की सुबह की है। जख्मी खान निरीक्षक और चालक का अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। तस्कर बालू लदे ट्रैक्टर, बाइक और पकड़े गये आरोपित को जबरन छुड़ा ले गए। हालांकि बाद में ट्रैक्टर का टायर पंक्चर होने के बाद उसे फिर जब्त कर लिया गया। इधर मौना चौक पर बालू तस्करी के खिलाफ छापेमारी में असामाजिक ...