बदायूं, दिसम्बर 25 -- सैदपुर। थाना वजीरगंज क्षेत्र में खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने जांच के दौरान मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन अधिकारी ने संदेह की स्थिति में मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली को रोका और आवश्यक अभिलेख व परमिशन की जांच की। जांच के दौरान वाहन को थाना वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बाद में संबंधित चालक द्वारा मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध परमिशन व अभिलेख दिखाये। जिन्हें जांच के बाद सही पाया गया। इसके बाद थाना पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ दिया गया। खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.