बांका, अप्रैल 9 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका की खनन अधिकारी प्रीति लता सिन्हा के द्वारा गुरुवार को अपने निगरानी में बदुआ नदी के विवादित चौरा घाट के पास मुंगेर और बांका जिले की सीमा पर मापी कराई गई। इसके बाद मुंगेर जिले से लगे बांका जिले के घाटों का सीमांकन कराया गया। इस घाट पर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। आरोप था की मुंगेर जिले के बालू माफिया बांका जिले के घाटों से बालू का अवैध उत्खनन कर ले जाते हैं। जिससे बांका जिले के राजस्व का नुकसान हो रहा है। घाट पर कई किसानों ने भी बताया की बालू माफिया बालू उत्खनन कर ले जाते है और रोकने पर विवाद करने को तैयार हो जाते हैं। मुंगेर जिले के बालू माफिया उक्त घाटों को मुंगेर जिले में पड़ने के बात कहकर वहां से अवैध उत्खनन करते हैं। इधर खनन अधिकारी प्रीति लता सिन्हा ने बताया कि विवादित घाटों...