आरा, मार्च 18 -- पीरो, संवाद सूत्र। खननी खुर्द गांव की महादलित बस्ती में पक्की नाली और गली नहीं बन पायी है। ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार निराला के नेतृत्व में मांग पत्र एसडीओ को सौंपा। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच कराने और महादलित बस्ती की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिलाया। मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रभात कुमार, चंदन कुमार, सुंदरी देवी, तिलेशरा देवी, रीना देवी, कुंति देवी और नीतीश कुमार प्रमुख हैं। दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि खननी कला पंचायत की मुखिया ने आज तक निरीक्षण भी नहीं किया। पक्की नाली गली की मांग को लेकर पिछले साल ग्रामीणों ने धरना भी दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...