खनगाह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट
जहानाबाद, मई 17 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के खनगाह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है, जिसमें दोनों तरफ से सदर थाने में केस दर्द कराया गया है। एक तरफ से जसवंत नारायण सिंह के द्वारा दो लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है तो दूसरी तरफ से अनिल कुमार के द्वारा चार लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया गया है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें दोनों तरफ से 6 लोगों पर केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- एक दर्जन पर मारपीट का मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.