चतरा, अप्रैल 6 -- टंडवा निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत अंतर्गत खधैया गांव में 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी,पूर्व मुखिया गजेन्द्र कुमार, प्रयाग राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक उज्जवल दास को अवगत कराया। जहां विधायक के पहल पर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर श्यामनंदन सिंह, रंजीत यादव, सुरेश राणा,बबलू राम, जीवलाल प्रजापति, सेराज अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।फोटो 05 अप्रैल चतरा 5- ट्रांस्फॉर्मर का उद्धाटन करते विधायक प्रतिनिधि*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.