खद्दीपुर राजा साहब में लघु सेतु निर्माण को 3.30 करोड़ की स्वीकृति
हरदोई, मार्च 29 -- हरपालपुर। ब्लॉक हरपालपुर के गांव खद्दीपुर राजा साहब के मजरा गढिया अन्तूपुरवा में लोक निर्माण विभाग द्वारा लघु सेतु के निर्माण के लिए 3.30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस पुल का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। ताकि भविष्य में भारी वाहनों के आवागमन और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में भी संरचना सुरक्षित रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल न होने से विशेषकर बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, जो अब इस सौगात के साथ समाप्त हो जाएगी। पुल की स्वीकृति मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ पत्रहार महेश मिश्रा, पूर्व प्रधान सतीश अवस्थी व अन्य क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.