गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम और यातायात पुलिस की कार्रवाई गुरुवार को फिर अतिक्रमणकारियों पर हुई। शहर के टावर चौक, कचहरी चौक, जिला परिषद रोड, मकतपुर चौक, दरबान चौक आदि सड़कों से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा गया, वहीं जिला अधिवक्ता संघ ने भी कोर्ट-वकालत खाना के बीच की सड़क को कोर्ट समय में यातायात मुक्त रखने की मांग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन देकर किया है। इसकी प्रतिलिपि डीसी और एसपी को भी दी है। कहा कि सिविल कोर्ट और वकालत खाना के बीच की सड़क को कोर्ट कार्य अवधि के दौरान यातायात मुक्त किया जाए। अन्य वाहनों के परिचालन पर लगाए रोक : अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें महासचिव चुन्नूकांत ने कहा कि कोर्ट और वकालत खाना के बीच का यह मार्ग अधिवक्ता, अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.