रायपुर, दिसम्बर 28 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में कोयला खनन परियोजना के खिलाफ हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बीच, स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए विवादित जन सुनवाई को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शांति की अपील करते हुए बताया कि हिंसा और आगजनी के मामले में कई प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।दोषियों के खिलाफ होगा कड़ा ऐक्शन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कहा कि मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय प्रशासन ने बताया कि परियोजना के लिए आयोजित जन सुनवाई को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।सुनवाई रद्द करने की प्रक्रिया शुरू बीते दो हफ्ते से अधिक समय से विरोध प्र...