मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के मगन दीवाना पहाड़ी के धुरिया गांव स्थित एक खदान में गुरुवार की सुबह पोकलेन की चपेट में आने से मुंशी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदौली निवासी श्याम जी सिंह का अहरौरा के मगन दीवाना पहाड़ी पर धुरिया गांव के पास खदान है। खदान में चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जयहिंद यादव मुंशी थे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे खदान में पोकलेन मशीन लगी थी। मशीन के पास ही मुंशी जयहिंद भी खड़े थे। चालक ने पोकलेन को जैसे ही घुमाया, तभी पास खड़े जय हिंद चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की काफी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.